अयोध्या, जो सनातन परंपरा में सप्तपुरियों में प्रमुख स्थान रखती है, वर्तमान में एक वैश्विक आध्यात्मिक नगर के रूप में विकसित हो रही है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के उपरांत तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए नगर में कई प्रमुख मार्गों का व्यापक पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण किया गया है।
इनमें प्रमुख हैं — राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ तथा श्रीराम जन्मभूमि पथ। ये मार्ग केवल यातायात सुविधा नहीं, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक गरिमा के प्रतीक हैं। ये चार प्रमुख पथ चार युगों , चार आश्रमों , चार पुरुषार्थों का प्रतिनिधित्व भी करते हैं |
🛕 राम पथ (Ram Path)

राम पथ अयोध्या का मुख्य और सर्वाधिक विस्तृत मार्ग है, जिसे बाहरी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विकसित किया गया है।
संरचनात्मक विवरण
- अनुमानित लंबाई: लगभग 12.94 किलोमीटर
- चौड़ाई: लगभग 30 मीटर (चार लेन)
- विस्तार : सआदतगंज से लता मंगेशकर चौक ( नया घाट )
प्रमुख विशेषताएँ
- भूमिगत विद्युत लाइनें
- समान रंग-रूप की इमारतों का फ्रंट फसाड
- भित्ति चित्रों में रामायण प्रसंग
- आधुनिक प्रकाश व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण
धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व
राम पथ श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या का “प्रवेश द्वार” है। यह मार्ग बाहरी नगरों और राष्ट्रीय राजमार्ग से मंदिर क्षेत्र तक सीधी एवं व्यवस्थित पहुँच प्रदान करता है।
🚶♂️ भक्ति पथ (Bhakti Path)

भक्ति पथ विशेष रूप से पैदल श्रद्धालुओं के लिए निर्मित आध्यात्मिक मार्ग है।
संरचनात्मक विवरण:
- लंबाई: लगभग 742 मीटर
- चौड़ाई: लगभग 14–15 मीटर
- विस्तार: रामपथ से ही लगा शृंगार हाट से हनुमान गढ़ी तक जाने वाला चार लेन
विशेष सुविधाएँ
- ग्रेनाइट फर्श
- बैठने की व्यवस्था
- छायादार वृक्ष
- दिव्य प्रकाश सज्जा
महत्व
यह मार्ग श्रद्धालुओं को शांत वातावरण में भक्ति भाव से मंदिर तक पहुँचने का अनुभव प्रदान करता है। यहाँ रामायण आधारित कलात्मक प्रस्तुति आध्यात्मिक वातावरण को सुदृढ़ करती है।
🛣️ धर्म पथ (Dharma Path)


धर्म पथ अयोध्या नगर के भीतर प्रमुख संपर्क मार्ग है।
संरचनात्मक विवरण
- लंबाई: लगभग 2 किलोमीटर
- चौड़ाई: लगभग 24 मीटर ( चार लेन )
- विस्तार : लता मंगेशकर चौक से लखनऊ-गोरखपुर हाइवे तक |
विशेषताएँ
- चौड़ी सड़क एवं सुव्यवस्थित यातायात
- भूमिगत विद्युत व्यवस्था
- सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता प्रबंधन
महत्व
यह मार्ग नगर के प्रमुख धार्मिक एवं प्रशासनिक स्थलों को जोड़ता है और अयोध्या को एक सुव्यवस्थित तीर्थनगरी के रूप में विकसित करने में सहायक है।
🏛 श्रीराम जन्मभूमि पथ (Shri Ram Janmabhoomi Path)

यह मार्ग सीधे मंदिर परिसर तक पहुँच प्रदान करता है।
- अनुमानित लंबाई: लगभग 580 मीटर |
- चौड़ाई : 2 लेन |
- विस्तार : सुग्रीव किला बिड़ला धर्मशाला से होते हुए रामजन्म भूमि मंदिर तक।
- अत्यंत सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था
- भव्य प्रवेश द्वार एवं सजावटी स्तंभ
यह मार्ग श्रद्धालुओं को मंदिर दर्शन हेतु अंतिम संपर्क प्रदान करता है।
